UPTET Hindi Solved Paper – 2012 (Answer and Explanation)
Q.1: 'उसने पढ़ा।', 'उसने खाया।' और 'उसने चीखा।' जैसे भाषा-प्रयोग दर्शाते है।
A. नियम का उल्लंघन
B. सन्दर्भ की समझ न होना
C. नियम कंठस्थ न होना
D. नियमों का अति सामान्यीकरण
Answer: D.
Explanation: 'उसने पढ़ा।', 'उसने खाया।' और 'उसने चीखा।' जैसे भाषा-प्रयोग 'नियमों का अति सामान्यीकरण' दर्शाते है।
Q.2: '__________ और अन्धकार की ही भाँति अशुभ और अनीति है।' वाक्य में निपात है।
A. ही
B. की
C. है
D. और
Answer: A.
Explanation: ही, भी, तब, जब, इत्यादि हिंदी व्याकरण की दृष्टि से निपात हैं।
Q.3: ट वर्ग में किस प्रकार के व्यंजन हैं?
A. कंठ्य
B. तालव्य
C. मूर्धन्य
D. दन्त्य
Answer: C.
Explanation: ट वर्ग के वर्ण ट, ठ, ड, ढ, ण सभी मूर्धन्य व्यंजन होते हैं। ये वर्ण कठोर तालु के मध्य भाग तथा जीभ की उलटी हुई नोंक के निचले भाग से स्पर्श होकर उच्चारित होते हैं, ऐसी स्थिति में उतपन्न ध्वनि को मूर्धन्य कहते हैं।
CTET and UPTET Exam Preparation and Test 2023
Prepare for TET, CTET, UPTET, SUPER TET Exam 2023
More than 5000+ detailed question and answers
TET, CTET, UPTET 2023 Exam Preparation – Download Now!
Q.4: 'कार्य' का बहुवचन रूप है:
A. कार्यें
B. कार्य
C. कार्यक्रमों
D. कार्यों
Answer: B.
Explanation: कार्य का बहुवचन सदैव कार्य होता है।
Q.5: 'बौद्धिक' शब्द में मूल शब्द है:
A. बुद्ध
B. बौद्ध
C. बौद्धि
D. बुद्धि
Answer: D.
Explanation: बौद्धिक = बुद्धि + इक (प्रत्यय) अतः इसका मूल शब्द बुद्धि है।
Q.6: 'वह लड़की जिसका विवाह होने को है' के लिए उपयुक्त शब्द है:
A. सौभाग्यकांक्षिणी
B. आयुष्मती
C. परिणीता
D. शुभांगी
Answer: B.
Explanation: वह लड़की जिसका विवाह होने को है, के लिए आयुष्मति उपयुक्त शब्द है।
Q.7: दिए गए शब्दों में सही वर्तनी बताइये:
A. उपलब्धी
B. उपलब्धि
C. उप्लबधि
D. उप्लब्धि
Answer: B.
Explanation: उपलब्धि शब्द शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है।
Q.8: 'किसी बात का गूढ़ रहस्य जानने वाला' - वाक्य के लिए एक शब्द क्या होगा?
A. मर्मज्ञ
B. सुविज्ञ
C. विद्वान
D. निगूढ़
Answer: A.
Explanation: कम-से-कम शब्दों में अधिक विचारों की अभिव्यक्ति के लिए वाक्यांशों के लिए एक शब्द का प्रयोग बहुपयोगी होता है। अतः 'किसी बात का गूढ़ रहस्य जानने वाला' वाक्य के लिए एक शब्द मर्मज्ञ होगा।
Q.9: बुढ़ापा शब्द में कौन-सी संज्ञा है?
A. जातिवाचक संज्ञा
B. भाववाचक संज्ञा
C. व्यक्तिवाचक संज्ञा
D. इनमे से कोई नहीं
Answer: B.
Explanation: बुढ़ापा, बचपन, यौवन आदि अवस्था सूचक भाववाचक संज्ञाएँ होती हैं।
Q.10: 'उपकूल' में कौन-सा समास है?
A. द्वन्द्व
B. द्विगु
C. अव्ययीभाव
D. तत्पुरुष
Answer: C.
Explanation: उपकूल - कूल के समीप, इस पद में उप एक अव्यय शब्द है। अतः यह अव्ययीभाव समास का उदहारण है।
Q.11: वे शब्द जो धातु या शब्द के अन्त में जोड़े जाते हैं, उन्हें क्या कहते हैं?
A. समास
B. अव्यय
C. उपसर्ग
D. प्रत्यय
Answer: D.
Explanation: धातु या शब्द के अन्त में जोड़े जाने वाले शब्द को प्रत्यय कहलाते हैं।
Q.12: निम्न में किस शब्द में उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
A. लिखाई
B. हानिकारक
C. उपकार
D. अपनापन
Answer: C.
Explanation: उपकार में 'उप' एक उपसर्ग है।
Q.13: 'औंधी खोपड़ी' मुहावरे का अर्थ है:
A. मूर्ख होना
B. कुछ निर्णय न कर पाना
C. किंकर्तव्यविमूढ़ होना
D. झगड़ालू होना
Answer: A.
Explanation: औंधी खोपड़ी' मुहावरे का अर्थ है - 'निरा मूर्ख' होना। जैसे - वह औंधी खोपड़ी वाला है, तुम्हारी तर्कपूर्ण बातें उसकी समझ में नहीं आएँगी।
Q.14: निम्नलिखित में कौन-सा वाक्य शुद्ध है?
A. उसने मुझे पास आने के लिए कहा
B. उसने मुझ से पास आने का कहा
C. उसने मुझे पास आने को कहा
D. उसने मेरे को पास आने के लिए कहा
Answer: C.
Explanation: उसने मुझे पास आने को कहा, शुद्ध वाक्य है। क्योंकि यह व्याकरणिक दृष्टि से सार्थक है।
TET, CTET and UPTET Exam Preparation
Prepare for CTET, UPTET, TET, SUPER TET Exam 2023
More than 2000+ detailed question and answers
CTET, UPTET, TET 2023 Exam Preparation – Download Now!
Q.15: 'मूक होइ बाचाल पंगु चढ़इ गिरिबरगहन। जासु कृपाँ से दयाल द्रवउ सकल कलि मल दहन।' प्रस्तुत पंक्तियों में कौन-सा छन्द है?
A. सोरठा
B. चौपाई
C. दोहा
D. बरवै
Answer: A.
Explanation: यह सोरठा अर्द्धसम मात्रिक छन्द है। यह दोहा का विलोम होता है, इसके प्रथम व तृतीय चरण में 11-11 और द्वितीय व चतुर्थ चरण में 13-13 मात्राएँ होती हैं।
Q.16: कौन-सी वर्तनी शुद्ध है?
A. विशेष
B. विशेश
C. विषेष
D. बिसेष
Answer: A.
Explanation: वर्तनी की दृष्टि से 'विशेष' शब्द सही है।
Q.17: मैथिलीशरण गुप्त ने नहीं लिखा है:
A. साकेत
B. कामायनी
C. जयद्रथ वध
D. यशोधरा
Answer: B.
Explanation: साकेत, जयद्रथ व यशोधरा मैथिलीशरण गुप्त की रचनाएँ हैं, जब कि कामायनी जयशंकर प्रसाद की रचना है।
Q.18: 'चौराहा' शब्द में कौन-सा समास है?
A. द्विगु
B. द्वंद्व
C. तत्पुरुष
D. बहुब्रीहि
Answer: A.
Explanation: चौराहा - चार रास्तों का समाहार'। अतः यह द्विगु समास का उदाहरण है।
Q.19: 'बिना पढ़ा हुआ अंश' वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा।
A. अपठित
B. अपभ्रंश
C. मौलिक
D. अपठनीय
Answer: A.
Explanation: बिना पढ़ा हुआ अंश वाक्य के लिए एक शब्द 'अपठित' होगा।
Q.20: भाषा शिक्षण के अंतर्गत वर्तनी सम्बन्धी त्रुटियों का निवारण _____________________ करना चाहिए।
A. वर्तनी का शुद्ध उच्चारण एवं लेखन अभ्यास करवाकर
B. त्रुटियों का प्रकार गिनाकर
C. वर्तनी के बारे में कुछ बातें बताकर
D. त्रुटियों की उपेक्षा कर
Answer: A.
Explanation: भाषा शिक्षण के अंतर्गत वर्तनी सम्बन्धी त्रुटियों का निवारण वर्तनी का शुद्ध उच्चारण एवं लेखन अभ्यास करवाकर करना चाहिए।