UPTET Hindi Solved Paper – 2013 (Answer and Explanation)
Q.1: बच्चों में भाषा प्रयोग की दक्षता विकसित करने के लिए आवश्यक है की _____________________।
A. उन्हें सुनने और बोलने की पूरी आज़ादी हो
B. उन्हें कविताएँ याद हों
C. उन्हें मुहावरे याद हों
D. वे किसी वक्ता के साथ रहते हों
Answer: A.
Explanation: बच्चों में भाषा प्रयोग की दक्षता विकसित करने के लिए आवश्यक हे कि उन्हें सुनने और बोलने की पूरी आज़ादी हो।
Q.2: वर्णों के उस समूह को, जिससे कोई निश्चित अर्थ निकलता हो, कहा जाता है:
A. शब्द
B. वर्ण
C. वर्ण-समूह
D. वक्तव्य
Answer: A.
Explanation: वर्णों का ऐसा समूह जिससे एक सार्थक अर्थ का बोध हो, शब्द कहलाता है।
Q.3: वे कथन जो आपसी व्यवहार में सामान्य रूप से प्रयुक्त होते हैं, उन्हें कहते हैं:
A. अनौपचारिक कथन
B. औपचारिक कथन
C. प्रासंगिक कथन
D. तर्कसंगत कथन
Answer: A.
Explanation: वे कथन जो आपसी व्यवहार में सामान्य रूप से प्रयुक्त होते हैं, वे अनौपचारिक कथन कहलाते हैं।
CTET and UPTET Exam Preparation and Test 2023
Prepare for TET, CTET, UPTET, SUPER TET Exam 2023
More than 5000+ detailed question and answers
TET, CTET, UPTET 2023 Exam Preparation – Download Now!
Q.4: निम्न में से कौन-सा शब्द अमात्रिक है?
A. कारखाना
B. अमिताभ
C. कलरव
D. चहचहाना
Answer: C.
Explanation: कलरव में कोई भी मात्रा प्रयुक्त नहीं की गई है। अतः यह एक अमात्रिक शब्द है।
Q.5: 'तरनि तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाए' में कौन-सा अलंकार है?
A. अनुप्रास
B. यमक
C. उत्प्रेक्षा
D. उपमा
Answer: A.
Explanation: जहाँ समान वर्ण की अनेक बार पुनरावृत्ति हो, वहाँ अनुप्रास अलंकार होता है।
Q.6: 'वह थोड़ा बीमार है' - इस वाक्य में 'थोड़ा' में कौन-सा क्रियाविशेषण है?
A. परिमाणवाचक क्रियाविशेषण
B. कालवाचक क्रियाविशेषण
C. स्थानवाचक क्रियाविशेषण
D. रीतिवाचक क्रियाविशेषण
Answer: A.
Explanation: जिन शब्दों से क्रिया का परिमाण सम्बन्धी विशेषता प्रकट होती है, उन्हें परिमाणवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं; जैसे-इतना, उतना, कितना, जितना, थोड़ा, अधिक आदि।
Q.7: रसों को उदित और उददीप्त करने वाली सामग्री क्या कहलाती है?
A. विभाव
B. अनुभाव
C. स्थायीभाव
D. संचारीभाव
Answer: A.
Explanation: रसों को उदित और उददीप्त करने वाली सामग्री विभाव कहलाती है। आश्रय के मन में भावों को उददीप्त करने वाले विषय की बाह्य चेष्टाओं और बाह्य वातावरण को उददीपन विभाव कहते हैं।
Q.8: 'जहाँ सुमति तहँ सम्पत्ति नाना, जहाँ कुमति तहँ विपति निदाना' - पद में कौन-सा रस है?
A. करुण
B. भयानक
C. शृंगार
D. शान्त
Answer: D.
Explanation: प्रस्तुत पद में शान्त रस है।
Q.9: शुद्ध वाक्य है:
A. राम ने एक थैला और दो पुस्तकें खरीदी।
B. राम ने एक थैला और दो पुस्तकें खरीदीं।
C. राम ने एक थैला और दो पुस्तकें खरीदा।
D. राम ने एक थैला और दो पुस्तक खरीदे।
Answer: B.
Explanation: राम ने एक थैला और दो पुस्तकें खरीदीं। प्रस्तुत वाक्य व्याकरणिक दृष्टि से सही है।
Q.10: निम्न में से पुल्लिंग शब्द है:
A. रात
B. बात
C. गीत
D. मात
Answer: C.
Explanation: रात, बात व मात स्त्रीलिंग शब्द हैं, जबकि गीत पुल्लिंग शब्द है।
Q.11: 'राम ने सुरेश के साथ मित्रता का निर्वाह किया' - इसमें भाववाचक संज्ञा है:
A. राम
B. सुरेश
C. निर्वाह
D. मित्रता
Answer: D.
Explanation: दिए गए वाक्य में 'मित्रता' भाववाचक संज्ञा है।
Q.12: 'मेरा घर इसी शहर में है' - में कौन-सा विशेषण है?
A. गुणवाचक विशेषण
B. सार्वनामिक विशेषण
C. संख्यावाचक विशेषण
D. परिमाणबोधक विशेषण
Answer: B.
Explanation: दिए गए वाक्य में सार्वनामिक विशेषण है। प्रस्तुत वाक्य में 'इस' शब्द सार्वनामिक विशेषण के अन्तर्गत आता है।
Q.13: पिता ने समझाया कि सदा सत्य बोलना चाहिए। यह वाक्य उदाहरण है:
A. सरल वाक्य का
B. इच्छावाचक वाक्य का
C. मिश्र वाक्य का
D. आज्ञावाचक वाक्य का
Answer: C.
Explanation: यह वाक्य जिसमे साधारण वाक्य उसके अधीन या आश्रित दूसरा उपवाक्य हो, मिश्र वाक्य कहलाता है। अतः प्रस्तुत वाक्य मिश्र वाक्य का उदाहरण है।
Q.14: 'कृतज्ञ' किसका संक्षिप्तकरण है?
A. उपकार करने वाला
B. उपकार मानने वाला
C. किए हुए उपकार को न मानने वाला
D. किए हुए उपकार को मानने वाला
Answer: D.
Explanation: कृतज्ञ शब्द किए हुए उपकार को मानने वाले के लिए प्रयुक्त जाता है।
TET, CTET and UPTET Exam Preparation
Prepare for CTET, UPTET, TET, SUPER TET Exam 2023
More than 2000+ detailed question and answers
CTET, UPTET, TET 2023 Exam Preparation – Download Now!
Q.15: शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है:
A. शृंगार
B. श्रृंगार
C. शृगांर
D. श्रृगांर
Answer: A.
Explanation: व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध वर्तनी वाला शब्द शृंगार है।
Q.16: 'मृगतृष्णा' का तातपर्य है:
A. हिरनों की प्यास का सामूहिक नाम
B. किसी को फँसाने का षड्यन्त्र
C. दूर से ललचाने वाली वस्तु का भ्रम
D. देर से लगी हुई प्यास का अहसास
Answer: C.
Explanation: मृगतृष्णा, दूर से ललचाने वाली वस्तु का भ्रम है।
Q.17: 'वाक्य विग्रह' का अर्थ है:
A. शब्दों को जोड़ना
B. वाक्य रचना करना
C. वाक्य खण्डों को अलग-अलग करके उनका सम्बन्ध बताना
D. सन्धि और समास बताना
Answer: C.
Explanation: वाक्य खण्डों को अलग-अलग करके उनका सम्बन्ध बताना ही वाक्य विग्रह कहलाता है।
Q.18: अयोगवाह कहा जाता है:
A. महाप्राण को
B. अनुस्वार एवं विसर्ग को
C. संयुक्त व्यंजन को
D. अल्पप्राण को
Answer: B.
Explanation: अनुस्वार एवं विसर्ग को 'अयोगवाह' अनुस्वार एवं विसर्ग को कहा जाता है।
Q.19: 'एक ओर अजगरहि लखि एक ओर मृगराय। विकल बटोही बीच ही परयो मूरछा खाय।।' उपरोक्त पंक्तियों में प्रयुक्त रस है।
A. रौद्र रस
B. वीर रस
C. भयानक रस
D. करूण रस
Answer: C.
Explanation: भयानक रस प्रस्तुत पंक्ति में भयानक रस है क्योंकि इस रस में भयोत्पादक विषयों का वर्णन होता है।
Q.20: निम्नलिखित में अभिवृत्यात्मक उद्देश्य है:
A. स्वानुभूत विचारों व भावों को अभिव्यक्त करना
B. साहित्य का रसास्वादन करना
C. धैर्यपूर्वक सुनना
D. भाषा और साहित्य में रूचि
Answer: A.
Explanation: स्वानुभूत विचारों व भावों को अभिव्यक्त करना अभिवृत्यात्मक उद्देश्य कहलाता है।