UPTET Hindi Solved Paper – 2014 (Answer and Explanation)
Q.1: दो भिन्न भाषाओं के मेल से बना शब्द कहलाता है।
A. तद्भव
B. देशज
C. विदेशज
D. संकर
Answer: D.
Explanation: वैसे शब्द जो विदेशी भाषा व हिन्दी भाषा को मिलाकर बनते हैं, संकर शब्द कहलाते हैं, जैसे - रेलगाड़ी, टिकटघर
Q.2: 'भक्ति' का अर्थ नहीं है:
A. सेवा
B. पूजा
C. श्रद्धा
D. कविता
Answer: D.
Explanation: भक्ति का अर्थ सेवा, पूजा तथा श्रद्धा है, कविता नहीं।
Q.3: संज्ञा का प्रकार नहीं है:
A. व्यक्तिवाचक
B. जातिवाचक
C. देशवाचक
D. भाववाचक
Answer: C.
Explanation: व्यक्तिवाचक, जातिवाचक, भाववाचक तीनों संज्ञा के प्रकार हैं, देशवाचक संज्ञा नहीं होती है।
CTET and UPTET Exam Preparation and Test 2023
Prepare for TET, CTET, UPTET, SUPER TET Exam 2023
More than 5000+ detailed question and answers
TET, CTET, UPTET 2023 Exam Preparation – Download Now!
Q.4: किस समूह में सभी सर्वनाम प्रश्नवाचक हैं?
A. कौन, क्या, किसने
B. जो, कोई, वह
C. जिनका, जो, किनका
D. जिन्होंने, उन पर, उसको
Answer: A.
Explanation: कौन, क्या, किसने समूह में सभी सर्वनाम प्रश्नवाचक हैं।
Q.5: 'पुस्तक' से विशेषण बनेगा?
A. पुस्तकालय
B. पुस्तकें
C. पुस्तकीय
D. पुस्तकों
Answer: C.
Explanation: पुस्तक से पुस्तकीय विशेषण बनेगा।
Q.6: वाक्य में प्रयुक्त शब्द को कहते हैं:
A. लिपि
B. पद
C. शब्दांश
D. भाषा
Answer: B.
Explanation: वाक्य में प्रयुक्त शब्द को पद कहते हैं।
Q.7: '____________ बोलो, कोई सुन लेगा' वाक्य में रिक्त स्थान पर आएगा।
A. जोर से
B. गाकर
C. चीखकर
D. धीरे
Answer: D.
Explanation: धीरे बोलो, कोई सुन लेगा।
Q.8: वाक्य में शब्दों का क्रम निर्धारित होता है:
A. पदक्रम से
B. भाषा से
C. छन्द से
D. अलंकार से
Answer: A.
Explanation: वाक्य में शब्दों का क्रम 'पदक्रम' से निर्धारित होता है।
Q.9: शुद्ध वाक्य है:
A. दरअसल में वह उससे प्रेम करता है।
B. डाकू के पैरों में हथकड़ियाँ हैं
C. यह ऐतिहासिक घटना है।
D. आपका भवदीय
Answer: C.
Explanation: यह ऐतिहासिक घटना है, शुद्ध वाक्य है।
Q.10: योजक-चिह्न है:
A. -
B. ,
C. :
D. ;
Answer: A.
Explanation: योजक चिह्न (-) है। दो शब्दों के बीच में योजक चिह्न (-) का प्रयोग होता है; जैसे रात-दिन।
Q.11: लाघव चिह्न का प्रयोग होता है:
A. उद्धरण के लिए
B. बड़े अंश का संक्षिप्त रूप लिखने के लिए
C. त्रुटि सुधार के लिए
D. अभिवादन के लिए
Answer: B.
Explanation: बड़े अंश का संक्षिप्त रूप लिखने के लिए लाघव चिह्न का प्रयोग किया जाता है; जैसे - प्रधानमन्त्री (पी एम)
Q.12: नौकरी चाहने के लिए लिखा जाएगा:
A. परिपत्र
B. ज्ञापन
C. आवेदन-पत्र
D. विज्ञापन
Answer: C.
Explanation: नौकरी चाहने के लिए आवेदक द्वारा आवेदन-पत्र लिखा जाता है।
Q.13: 'विज्ञप्ति' में जारी करने वाले अधिकारी का पद नाम होता है:
A. सबसे नीचे दाहिनी ओर
B. सबसे ऊपर बाईं ओर
C. सबसे ऊपर दाईं ओर
D. कहीं नहीं होता
Answer: A.
Explanation: विज्ञप्ति' में जारी करने वाले अधिकारी का पद नाम सबसे नीचे दाहिनी ओर लिखा होता है।
Q.14: 'निर्जीव' का अर्थ है:
A. नीर वाला जीव
B. जीवन रहित
C. निकट का जीव
D. जीवित
Answer: B.
Explanation: निर्जीव का अर्थ है - जीवन रहित अर्थात जिसमे जीवन न हो।
TET, CTET and UPTET Exam Preparation
Prepare for CTET, UPTET, TET, SUPER TET Exam 2023
More than 2000+ detailed question and answers
CTET, UPTET, TET 2023 Exam Preparation – Download Now!
Q.15: 'बाढ़' के लिए एक समानार्थी शब्द है:
A. जोखिम
B. सैलाब
C. त्रासदी
D. अवरुद्ध
Answer: B.
Explanation: गद्यांश में 'बाढ़' के लिए 'सैलाब' समानार्थी शब्द का प्रयोग हुआ है।
Q.16: 'गम्भीरता' शब्द व्याकरण की दृष्टी से है:
A. सर्वनाम
B. विशेषण
C. क्रिया
D. संज्ञा
Answer: D.
Explanation: गम्भीरता एक संज्ञा शब्द है जो भाववाचक संज्ञा का उदाहरण है।
Q.17: 'अनुपस्थित' शब्द में 'अन्' व्याकरण की दृष्टी से क्या है?
A. परसर्ग
B. उपसर्ग
C. विसर्ग
D. प्रत्यय
Answer: B.
Explanation: अनुपस्थिति में अन् + उपस्थिति। यहाँ 'अन्' एक उपसर्ग है।
Q.18: निम्नांकित में कौन-सा वाक्य सही है?
A. अनेकों बच्चे मेला देखने जा रहे हैं
B. अनेक बच्चे मेला देखने जा रहे हैं
C. अनेकोंनेक बच्चे मेला देखने जा रहे हैं
D. अनेकानेक बच्चे मेला देखने जा रहे हैं
Answer: B.
Explanation: अनेक बच्चे मेला देखने जा रहे हैं' यह वाक्य सही है, क्योंकि इसमें व्याकरणिक नियमबद्धता है।
Q.19: 'अन्तराल' का समानार्थी क्या है?
A. बाद का समय
B. पिछ्ला समय
C. बीच का समय
D. आने वाला समय
Answer: C.
Explanation: अन्तराल का समानार्थी है - बीच का समय।
Q.20: विरामादि चिह्नों की दृष्टी से सर्वाधिक शुद्ध वाक्य है:
A. राधा ने श्याम से कहा, 'श्याम! तुम वंशी क्यों नहीं बजाते?'
B. राधा ने श्याम से कहा श्याम! तुम वंशी क्यों नहीं बजाते?
C. राधा ने श्याम से कहा, 'श्याम, तुम वंशी क्यों नहीं बजाते'।
D. राधा ने श्याम से कहा, 'श्याम तुम वंशी क्यों नहीं बजाते।'
Answer: A.
Explanation: विरामादि चिह्नों की दृष्टी से सर्वाधिक शुद्ध वाक्य है राधा ने श्याम से कहा, 'श्याम! तुम वंशी क्यों नहीं बजाते'?