UTET Hindi Solved Paper – 2015 (Answer and Explanation)
Q.1: 'कवितावली' के रचनाकार हैं
A. सूरदास
B. जायसी
C. तुलसीदास
D. घनानन्द
Answer: C.
Explanation: कवितावली, गीतावली, विनय-पत्रिका, कृष्णगीतावली, दोहावली आदि सभी रचनाएँ गोस्वामी तुलसीदास जी की महत्वपूर्ण रचनाएँ हैं।
Q.2: विनय-पत्रिका की भाषा कौन-सी है?
A. अवधी
B. खड़ी बोली
C. ब्रजभाषा
D. अपभ्रंश
Answer: C.
Explanation: तुलसीदास द्वारा रचित विनय-पत्रिका (1585 ई.) व्यक्तिगत एकांतिक अनुभूतियों की अभिव्यक्ति की दृष्टी से एक अनूठा भक्ति काव्य है। यह ब्रजभाषा में लिखी गई है। इसमें 280 पद हैं तथा शांत रस की इसमें अधिक प्रधानता है।
Q.3: 'अन्धेर नगरी' के लेखक हैं
A. प्रतापनारायण मिश्र
B. हरिकृष्ण प्रेमी
C. भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
D. रामकुमार वर्मा
Answer: C.
Explanation: अन्धेर नगरी, सत्य हरिश्चंद्र, कर्पूर मंजरी, मुद्राराक्षस, भारत दुर्दशा तथा वैदिकी हिंसा हिंसा न भवति भारतेन्दु हरिश्चंद्र के मौलिक नाटक हैं।
CTET and UPTET Exam Preparation and Test 2023
Prepare for TET, CTET, UPTET, SUPER TET Exam 2023
More than 5000+ detailed question and answers
TET, CTET, UPTET 2023 Exam Preparation – Download Now!
Q.4: आदिकाल में पहेलियाँ लिखने वाले थे
A. जगनिक
B. खुसरो
C. सरहपा
D. गोरखनाथ
Answer: B.
Explanation: आदिकाल के लौकिक साहित्य के प्रमुख कवियों में विद्यापति और अमीर खुसरों का नाम प्रमुख हैं। ये दोनों ही कवि अपनी पहेलियों में खड़ीबोली का उपयोग करते थे। अतः खुसरो पहेली लिखने वाले कवि थे।
Q.5: 'हिन्दी प्रदीप' पत्रिका का सम्पादन किया है।
A. बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमधन'
B. बालकृष्ण भट्ट
C. प्रतापनारायण मिश्र
D. भारतेन्दु हरिश्चंद्र
Answer: B.
Explanation: हिन्दी प्रदीप का सम्पादन बालकृष्ण भट्ट ने किया।
Q.6: निम्नलिखित में से कौन-सा निबन्ध हजारी प्रसाद द्विवेदी का नहीं है?
A. अशोक के फूल
B. कुटज
C. विचार प्रवाह
D. वृत्त और विकास
Answer: D.
Explanation: अशोक के फूल, कुटज तथा विचार प्रवाह तीनों हजारीप्रसाद द्विवेदी के निबन्ध हैं। जबकि वृत्त और विकास इनका निबन्ध नहीं है।
Q.7: 'परमाल रासो' किसके द्वारा रचित है?
A. नल्लसिंह
B. नरपति नाल्ह
C. चंदबरदाई
D. जगनिक
Answer: D.
Explanation: परमाल रासो एक आल्हा खण्ड है जिसकी रचना 13वीं शताब्दी में महोबा के राजा परमालदेव के सामन्त आल्हा और ऊदल की वीरता के वर्णन पर, जगनिक द्वारा रचित की गई।
Q.8: 'दुल्हिन गावहु मंगलाचार हम घर आए राजा राम भरतार।' ये किसकी पंक्तियाँ हैं?
A. तुलसीदास
B. कबीरदास
C. सूरदास
D. रैदास
Answer: B.
Explanation: दी गई पंक्तियाँ कबीरदास की रचना से ली गई हैं।
Q.9: 'मृगावती' किसकी रचना है?
A. उसमान
B. मंझन
C. कुतुबन
D. जायसी
Answer: C.
Explanation: 1503 ई. में मृगावती और राजकुँवर की अलौकिक प्रेमकथा के द्वारा अलौकिक प्रेम के वर्णन पर आधारित मृगावती की रचना कुतुबन ने की थी।
Q.10: 'रामचरित मानस' की भाषा क्या है?
A. अवधी
B. ब्रज
C. खड़ी बोली
D. भोजपुरी
Answer: A.
Explanation: रामचरितमानस' हिन्दी का सर्वाधिक लोकप्रिय ग्रन्थ है जो भगवान् श्रीराम के सम्पूर्ण जीवन चरित्र पर आधारित है। इनकी रचना सन् 1574 ई. में गोस्वामी तुलसीदास जी ने अवधि भाषा में की थी।
Q.11: 'आनन्द कादम्बिनी' के सम्पादक कौन थे?
A. बाबू महादेव सेठ
B. चंद्रधर शर्मा 'गुलेरी'
C. बद्रीनारायण चौधरी 'प्रेमधन'
D. अम्बिकाप्रसाद व्यास
Answer: C.
Explanation: आनन्द कादम्बिनी के सम्पादक बद्रीनारायण चौधरी 'प्रेमधन' थे।
Q.12: 'इच्छा' शब्द में 'इक' प्रत्यय जोड़ने से बनने वाला नया शब्द है।
A. ऐच्छिक
B. इच्छिक
C. ईच्छिक
D. एच्छिक
Answer: A.
Explanation: इच्छा+इक(प्रत्यय) = ऐच्छिक (जो अपनी इच्छा के अनुसार लिया या चुना जा सके)
Q.13: 'इच्छुक ' शब्द में प्रत्यय है।
A. छुक
B. उक
C. इच
D. इच्छु
Answer: B.
Explanation: इच्छुक शब्द में उक प्रत्यय है इच्छ+ उक = इच्छुक
Q.14: वे शब्द जो धातु या शब्द के अन्त में जोड़े जाते हैं, उन्हें क्या कहते हैं?
A. समास
B. अव्यय
C. उपसर्ग
D. प्रत्यय
Answer: D.
Explanation: धातु या शब्द के अन्त में जोड़े जाने वाले शब्द प्रत्यय कहलाते हैं।
TET, CTET and UPTET Exam Preparation
Prepare for CTET, UPTET, TET, SUPER TET Exam 2023
More than 2000+ detailed question and answers
CTET, UPTET, TET 2023 Exam Preparation – Download Now!
Q.15: निम्न में किस शब्द में उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
A. लिखाई
B. हानिकारक
C. उपकार
D. अपनापन
Answer: C.
Explanation: उपकार में 'उप' एक उपसर्ग है।
Q.16: 'अत्याचार' शब्द में उपसर्ग है।
A. आ
B. अत
C. अति
D. अत्या
Answer: C.
Explanation: अत्याचार शब्द अति + आचार शब्द के योग से बना है। अतः इस शब्द में अति उपसर्ग का प्रयोग हुआ है।
Q.17: 'निर्बलता' शब्द में उपसर्ग और प्रत्यय का सही विकल्प है।
A. निर् + बल + ता
B. निर + बल + ता
C. निर + बलत + आ
D. निर + बल + अता
Answer: A.
Explanation: निर् + बल + ता 'निर्बलता' शब्द 'निर' उपसर्ग तथा 'ता' प्रत्यय के संयोग से बना है।
Q.18: 'कृत्' प्रत्यय किन शब्दों के साथ जुड़ते हैं?
A. क्रिया
B. संज्ञा
C. सर्वनाम
D. विशेषण
Answer: A.
Explanation: कृत् प्रत्यय क्रिया शब्दों के साथ जुड़ते हैं।
Q.19: किस शब्द में उपसर्ग और प्रत्यय दोनों है?
A. आवासीय
B. बरबादी
C. बुद्धिमानी
D. बचाव
Answer: A.
Explanation: आवासीय में उपसर्ग 'आ' तथा 'इय' प्रत्यय जुड़ा है। इसका मूल शब्द 'वास' है।
Q.20: 'निरभिमान' में उपसर्ग है।
A. निर्
B. निः
C. निरा
D. निरभि
Answer: A.
Explanation: निरभिमान में 'निर्' उपसर्ग तथा 'अभिमान' मूल शब्द है।