UTET Hindi Solved Paper – 2016 (हिंदी: महत्वपूर्ण प्रश्न)

UTET Hindi Solved Paper – 2016 (Answer and Explanation)

Q.1: राधा 'स्कूल ' को 'इस्कूल' कहती है यह दोष है:
A. स्वरागम
B. स्वरभक्ति
C. स्वरलोप
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Answer: A.
Explanation: स्वरागम

Q.2: 'भेजे मनभावन के ऊधव के आवन की सुधि ब्रज-गाँवनि में पावन जबै लगी' इस पंक्ति के रचनाकार कौन हैं?
A. सूरदास
B. कुम्भनदास
C. नंददास
D. जगन्नाथ दास 'रत्नाकर'
Answer: D.
Explanation: भेजे मनभावन के ऊधव के आवन की सुधि ब्रज-गाँवनि में पावन जबै लगी' यह पंक्ति जगन्नाथ दास 'रत्नाकर' की है।

Q.3: डॉ. नगेन्द्र ने किस युग को 'स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह' कहा है?
A. भारतेन्दु युग
B. भक्तिकाल
C. रीतिकाल
D. छायावाद
Answer: D.
Explanation: डॉ. नगेन्द्र ने छायावाद को स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह कहा है।

CTET and UPTET Exam Preparation and Test 2023


Prepare for TET, CTET, UPTET, SUPER TET Exam 2023

More than 5000+ detailed question and answers

TET, CTET, UPTET 2023 Exam Preparation – Download Now!


Q.4: 'मेरी तिब्बत यात्रा' के रचनाकार कौन हैं?
A. श्रीराम शर्मा
B. बनारसीदास चतुर्वेदी
C. महादेवी शर्मा
D. राहुल सांकृत्यायन
Answer: D.
Explanation: यात्रावृत्त लेखन में महापण्डित राहुल सांकृत्यायन का उच्चतम स्थान है। तिब्बत में सवा वर्ष (1933), मेरी यूरोप यात्रा (1935), मेरी तिब्बत यात्रा (1937), मेरी लद्दाख यात्रा(1939), किन्नर देश में (1948), रूस में पच्चीस मास (1952) इनके महत्वपूर्ण यात्रावृत्त हैं।

Q.5: 'त्यागपत्र' उपन्यास के उपन्यासकार कौन है?
A. यशपाल
B. जैनेन्द्र
C. अज्ञेय
D. उपेन्द्रनाथ अश्क
Answer: B.
Explanation: जैनेन्द्र कुमार के प्रमुख उपन्यास इस प्रकार हैं- परख, सुनीता, त्यागपत्र, कल्याणी, मुक्तिबोध, सुखदा, जयवर्धन विवर्त आदि।

Q.6: हिंदी साहित्य के इतिहास के सम्बन्ध में 'मॉडर्न वर्नाक्यूलर लिटरेचर ऑफ़ हिंदुस्तान' किसने लिखा है?
A. गार्सा द तासी
B. जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन
C. सुनितिकुमार चटर्जी
D. धीरेन्द्र वर्मा
Answer: B.
Explanation: डॉ. गियर्सन द्वारा लिखित 'मॉडर्न वर्नाक्यूलर लिटरेचर ऑफ़ हिन्दुस्तान' (सन 1888) हिन्दी साहित्य का प्रथम इतिहास माना गया है।

Q.7: निम्न में से किस पत्रिका का सम्बन्ध इलाहाबाद से है?
A. ब्राम्हण
B. हिन्दी प्रदीप
C. समन्वय
D. माधुरी
Answer: B.
Explanation: पण्डित बालकृष्ण भट्ट ने हिन्दी प्रदीप का सम्पादन 1877 ई. में इलाहाबाद से आरम्भ किया था।

Q.8: सरस्वती पत्रिका के सम्पादक कौन थे?
A. भारतेन्दु हरिश्चंद्र
B. महावीरप्रसाद द्विवेदी
C. बालकृष्ण भट्ट
D. बालमुकुन्द गुप्त
Answer: C.
Explanation: सरस्वती पत्रिका के सम्पादक 1900 ई. से 1903 ई. तक चिंतामणि घोष, 1903 से 1920 तक महावीरप्रसाद द्विवेदी रहे।

Q.9: रामचरितमानस में काण्ड का सही क्रम है:
A. सुन्दरकाण्ड, अयोध्याकाण्ड, बालकाण्ड, लंकाकाण्ड
B. बालकाण्ड, अयोध्याकाण्ड, सुन्दरकाण्ड, लंकाकाण्ड
C. अयोध्याकाण्ड, बालकाण्ड, सुन्दरकाण्ड, लंकाकाण्ड
D. लंकाकाण्ड, अयोध्याकाण्ड, बालकाण्ड, सुन्दरकाण्ड
Answer: B.
Explanation: रामचरितमानस के सात काण्डों का सही क्रम इस प्रकार है: 1. बालकाण्ड 2. अयोध्याकाण्ड 3. अरण्यकाण्ड 4. किष्किन्धाकाण्ड 5. सुन्दरकाण्ड 6. लंकाकाण्ड 7. उत्तरकाण्ड दिए गए प्रश्न में कांडों का सही अनुक्रम निम्न प्रकार हो सकता है बालकाण्ड----अयोध्याकाण्ड----सुन्दरकाण्ड----लंकाकाण्ड

Q.10: भाषा शिक्षक में होने आवश्यक नहीं है:
A. व्याकरण का ज्ञान
B. सुन्दर लेख
C. विषय और मूल्यांकन विधियों का ज्ञान
D. रसायनों का ज्ञान होना
Answer: D.
Explanation: भाषा शिक्षक में रसायनों का ज्ञान होना आवश्यक नहीं है जबकि व्याकरण के विषय का ज्ञान होना, सुन्दर लेख तथा विषय और मूल्यांकन करने की विधियों का ज्ञान होना आवश्यक है।

Q.11: गद्य-शिक्षण में काठिन्य निवारण किया जा सकता है:
A. चित्र दिखाकर
B. वस्तु को प्रत्यक्ष दिखाकर
C. मॉडल दिखाकर
D. उपर्युक्त सभी
Answer: D.
Explanation: गद्य-शिक्षण में कठिनाइयों का निवारण चित्र दिखाकर, वस्तु को प्रत्यक्ष दिखाकर, मॉडल दिखाकर किया जा सकता है। इन सभी पद्धतियों द्वारा गद्य से सम्बंधित किसी भी विषय को सरलतापूर्वक समझाया जा सकता है।

Q.12: लेखन से सम्बंधित नहीं है:
A. बैठने का उचित ढंग
B. शुद्ध उच्चारण
C. लेखनी पकड़ने का ढंग
D. आँखों से कागज की दूरी
Answer: B.
Explanation: शुद्ध उच्चारण वाचन कौशल से सम्बंधित है, तथा बैठने का उचित ढंग, लेखनी पकड़ने का ढंग, आँखों से कागज की दूरी लेखन कौशल से सम्बंधित है।

Q.13: 'या लकुटी अरु कामरिया पर राज तिहुँ पुर को तजि डारौं।' किसकी पंक्ति है?
A. सूरदास
B. नंददास
C. रसखान
D. मीराबाई
Answer: C.
Explanation: प्रस्तुत पंक्ति रसखान द्वारा रचित है।

Q.14: उपन्यास एवं विवेच्य विषयवस्तु की दृष्टि से असंगत युग्म है:
A. वरदान - रजवाड़ों की दासियों की समस्याों पर
B. सेवासदन - गणिका समस्या एवं विवाह से सम्बंधित समस्या पर
C. प्रेमाश्रम - कृषक जीवन की समस्याओं पर
D. कायाकल्प - साम्प्रदायिक समस्या योगाभ्यास व पुनर्जन्मवाद पर
Answer: C.
Explanation: प्रेमचंद द्वारा रचित प्रेमाश्रम उपन्यास कृषक जीवन की समस्याओं पर आधारित न होकर ग्रामीण जीवन की समस्याओं पर आधारित है।

TET, CTET and UPTET Exam Preparation


Prepare for CTET, UPTET, TET, SUPER TET Exam 2023

More than 2000+ detailed question and answers

CTET, UPTET, TET 2023 Exam Preparation – Download Now!


Q.15: 'आचरण की सभ्यता' के निबंधकार कौन है?
A. भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
B. सरदार पूर्णसिंह
C. महावीर प्रसाद द्विवेदी
D. बालकृष्ण भट्ट
Answer: B.
Explanation: आचरण की सभ्यता' निबंध के रचनाकार सरदार पूर्णसिंह हैं।

Q.16: 'विरासत' शब्द का अर्थ है:
A. प्रकृति से प्राप्त
B. पुरखों से प्राप्त
C. मित्रों से प्राप्त
D. मूल्य देकर खरीदा हुआ
Answer: B.
Explanation: पुरखों से प्राप्त वस्तु, संपत्ति आदि को विरासत कहा जाता है।

Q.17: 'तदभव' पत्रिका कहाँ से प्रकाशित होती है?
A. बनारस
B. दिल्ली
C. लखनऊ
D. जबलपुर
Answer: C.
Explanation: तदभव पत्रिका लखनऊ से प्रकाशित होती है। तदभव पत्रिका के सम्पादक अखिलेश हैं।

Q.18: सभी भाषायी कुशलताएँ
A. एक-दूसरे से अलग हैं
B. एक-दूसरे से बढ़कर हैं
C. एक-दूसरे को प्रभावित नहीं करती
D. एक-दूसरे से सम्बद्ध हैं
Answer: D.
Explanation: एक भाषा, दूसरी भाषा से भले ही भिन्न हो, परन्तु सभी भाषाएँ कुलताएँ एक-दूसरे से सम्बद्ध होती हैं।

Q.19: भाषा का प्रमुख प्रकार्य है:
A. भाषण देना
B. प्रतिवेदन लेखन
C. सम्प्रेषण करना
D. लेखन दक्षता
Answer: C.
Explanation: भाषा का प्रमुख प्रकार्य सम्प्रेषण करना है, क्योंकि सम्प्रेषण के माध्यम से ही एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के भावों और विचारों को समझ सकता है।

Q.20: निम्नांकित में कौन भारोपीय परिवार की भाषा नहीं है?
A. गुजराती
B. मराठी
C. तमिल
D. हिन्दी
Answer: C.
Explanation: गुजराती, मराठी एवं हिन्दी भारोपीय परिवार की ही भाषा हैं जबकि तमिल इससे भिन्न है।